{"_id":"6ab1890ef2bbdac082042ae4","slug":"massive-fire-breaks-out-at-mattress-warehouse-goods-reduced-to-ashes-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145650-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड के सामने मामराज कॉलोनी में सोमवार दोपहर बाद गद्दे के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने से गोदाम में रखा गद्दों का सामान, कपड़ा, मशीनें, ब्लोअर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।
गोदाम संचालक सुशील सैनी ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर 112 की टीम भी पहुंची।
संचालक के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नुकसान के एवज में आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद