फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyrs do not belong to any community: Prof. Rambilas Sharma

शहीद किसी कौम का नहीं होता : प्रो. रामबिलास शर्मा

Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Martyrs do not belong to any community: Prof. Rambilas Sharma
सतनाली में रक्तदाता को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्म - फोटो : Narnol
भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा द्वारा चलाई गई हरियाणा बोलेगा वंदेमातरम मुहिम के तहत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर सतनाली स्थित माता जमवाय मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 132 यूनिट रक्तदान हुआ। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने रक्तादाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को सतनाली व महेंद्रगढ़ के जयराम सदन में शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद किसी कौम का नहीं होता है। हमें शहीदों की शहादत का सम्मान करना चाहिए तथा उनको कभी भी नहीं भूलना चाहिए। पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने कहा कि आजाद ने भगत सिंह, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारियों को क्रांति का पाठ पढ़ाया था और देश भर में आजादी के लिए क्रांति की मशाल जलाई। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रक्तदान करके अपने आप को देश भक्त साबित किया है। इस मौके पर भाजपा पार्टी से जुड़े अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed