फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   marrige rape fir

युवती से दुष्कर्म, फेसबुक पर डाला विडियो

Wed, 02 Oct 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
marrige rape fir
एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर वायरल कर दिया। घटनास्थल उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले का होने के कारण पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर वहां की पुलिस को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी की एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती इन दिनों नारनौल के एक गांव में अपनी बहन के पास रहती है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी पीड़िता बुधवार को महिला थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को बताया कि वह तीन बहने हैं। उसकी एक बहन की शादी अंबेडकर नगर के एक गांव में हुई है। उसी बहन के पास रहकर उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है। पुलिस को दी जानकारी में उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी जान पहचान विपिन नामक लड़के से हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह नारनौल में रहने वाली बहन के पास आ गई। यहां भी उसे तलाशकर आरोपी धमकी देने लगा। पीड़िता के जीजा ने बताया ये अश्लील वीडियो फेसबुक पर मौजूद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि मामला उत्तर प्रदेश का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर जिला अंबेडकर नगर भेज दिया गया है। आगे की जांच यूपी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed