{"_id":"6adf9b6f970e66e435058b30","slug":"married-women-busy-with-karwa-chauth-preparations-markets-see-increased-activity-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131333-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: करवा चौथ की तैयारियों में जुटीं सुहागिनें, बाजार में बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: करवा चौथ की तैयारियों में जुटीं सुहागिनें, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ में मिठाई की दुकान से करवा खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है। शहर में कई जगह चीनी के करवों की दुकानें सज गई हैं और ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।
इस बार करवा चौथ 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पूजा में करवे का खास महत्व होता है, इसीलिए इन दिनों चीनी के करवों और पूजा सामग्री की सबसे ज्यादा मांग है।
बाजार में चीनी के करवे 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। थोक में पांच किलो का पैकेट करीब 450 रुपये में मिल रहा है। दुकानदार बिट्टू सैनी ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे त्योहारों से बाजार के कारोबार को गति मिलती है और करवों की बिक्री भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शहर में 30 से अधिक दुकानों पर करवे बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही रेहड़ी चालक भी करवे बेच रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में खरीदारी और तेज होगी।
अनीता, हेमलता, दीपिका, ललिता देवी और नीलम शर्मा ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना से रखा जाता है और पूजा में करवे का विशेष स्थान होता है।