फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
नारनौल। गांव बाछौद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने की शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया कि ज्योति का विवाह 2012 में गांव बाछौद निवासी रवि कुमार के साथ हुआ था। उन्होंने ज्योति की शादी में करीब लाखों रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को शादी में कम दहेज लाने की बात कह मायके से नकदी, गाड़ी, जेवरात आदि लाने की मांग की। ससुराल पक्ष के लोगों ने नकदी तथा यह सामान न लाने पर उसे प्रताड़ित करने की चेतावनी दी। इसके बाद ज्योति ने यह बात मायके में अपने परिजनों को बताई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की खुशी के लिए एक लाख रुपए नकद दिए।
विज्ञापन

मगर कुछ समय बाद और पैसे देने की बात कही थी। ज्योति ने 2013 में एक लड़की को जन्म दिया। इस पर छुछक में एक लाख रुपए नकद, सास के लिए सोना का नेकलेस, पति, ससुर व ननद की सोने की चेन दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों की मांग कम नहीं हुई। इस पर मायके पक्ष से पंचायत ने बाछौद जाकर ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद ससुराल पक्ष ज्योति को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को सोची-समझी साजिश के तहत ज्योति की जान ले ली है। इसलिए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed