फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Narnaul, husband accused of demanding bullet bike and two

नारनौल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति पर बुलेट बाइक और दो लाख मांगने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Apr 2024 12:09 PM IST
सार

शिकायत में बताया कि उसकी बेटी के मना करने पर उसे दहेज के लिए उपरोक्त सभी लोग मारपीट, गाली गलोच और प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद से दहेज के लिए बार-बार मांग कर रहे थे। उसकी बेटी का देवर कहता था कि वह पुलिस में है, तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते और पुलिस में होने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Narnaul, husband accused of demanding bullet bike and two
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के भुंगारका क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर फंदा लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास निवासी नारायण हरि ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 28 अप्रैल 2021 में भुंगारका निवासी नितेश के साथ हुई थी। इस शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, इसके साथ घरेलू सामान भी दिया था। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए गए सामान से खुश नही थे। उसकी बेटी के साथ उसके पति सहित परिवार के अन्य सदस्य बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि उसकी बेटी के मना करने पर उसे दहेज के लिए उपरोक्त सभी लोग मारपीट, गाली गलोच और प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद से दहेज के लिए बार-बार मांग कर रहे थे। उसकी बेटी का देवर कहता था कि वह पुलिस में है, तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते और पुलिस में होने की धमकी देता था। शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल की सुबह उक्त लोगों ने उसकी पुत्री पर दहेज के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ सभी लोगो ने मारपीट व गाली गलोच की। जिसके बाद उसकी बेटी के गले में फांसी का फंदा लगाकर दहेज के लिए हत्या कर दिया। शिकायत कर्ता को सूचना मिली तो वह प्रिया के ससुराल पहुंचे तो उसकी बेटी को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर मृत अवस्था में जमीन पर लेटा रखा था। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed