{"_id":"6906500f6ef3f951ac071ca7","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131729-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फंदे से लटक कर विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फंदे से लटक कर विवाहिता ने की खुदकुशी
Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव सिलारपुर में एक 26 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति व ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गांव ढाणा निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि उनके चाचा बाबूलाल ने अपनी बेटी एकता की शादी वर्ष 2018 में सिलारपुर निवासी संदीप के साथ की थी। इसी बीच जुलाई 2022 में उनके चाचा बाबूलाल का निधन हो गया। इसके बाद उनकी जमीन एकता के नाम हो गई थी।
जयवीर ने आरोप लगाया कि उनके चाचा की मौत के बाद एकता के नाम चौथे हिस्से की आई गांव की जमीन बेचने के लिए ससुराल पक्ष के लोग एकता पर दबाव बना रहे थे। इसको लेकर एकता तनाव में थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की तरफ से उन्हें एकता की मौत की खबर नहीं दी गई।
विज्ञापन
एकता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं मानी। शुक्रवार को एकता की मौत के बाद भी मामले को दबाने के लिए बिना सूचना व पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एकता की मौत की सूचना नहीं देने, पोस्टमार्टम नहीं कराने और अंतिम संस्कार करने की शिकायत मिली है। मायका पक्ष ने जमीन को लेकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संभवत महिला ने इसी के चलते सुसाइड की है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।