फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Marriage Broken due to late arrival of Barat in Mahendragarh

बिन दुल्हन लौटी बरात: बराती देर से पहुंचे तो पहले कहासुनी फिर विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट, लड़की ने किया शादी से इंकार

Sat, 14 May 2022 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 12:24 AM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में दूल्हा और कन्या पक्ष में विवाद का मामला सामने आया है। मामले में कन्या पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए। कन्या पक्ष का आरोप है कि दूल्हा सहित बराती नशे में धुत थे।

विज्ञापन
Marriage Broken due to late arrival of Barat in Mahendragarh
बिन दुल्हन लौटी बरात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में रात के समय झज्जर जिले से आई बरात को उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झज्जर जिले से आने वाली बरात को शाम चार बजे पहुंचने का समय दिया गया था। लेकिन बरात रात करीब 11 बजे पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बरात के स्वागत के लिए पहुंचे तथा एक घंटे के अंदर लड़की के घर पहुंचने का समय दिया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि बराती नशे में देर रात तक डीजे बजाते रहे। दूल्हा भी नशे में धुत था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हे पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए। 
विज्ञापन


जिले में दो लड़कियों की शादी थी। एक बरात को चार बजे तथा दूसरी को छह बजे पहुंचने का समय दिया गया था। एक बरात तय समय पर पहुंचकर शादी संपन्न करा दुल्हन को साथ ले गई। जब दूसरी बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो उन्होंने कन्या पक्ष के लोगों से कहा कि आपने बहुत लेट कर दिया हम सुबह छह बजे तक फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हल्की मारपीट भी हुई। मारपीट होने के बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनका विवाद शांत हो गया है, इसके बाद पुलिस भी वापस गई। 

दोनों पक्ष पहुंचे थाने, नहीं दी शिकायत
सुबह दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई। कन्या पक्ष द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए। 

कन्या पक्ष पर बुजुर्गों से मारपीट का आरोप 
दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि जैसे ही कन्या पक्ष के घर के सामने पहुंचे तो लड़की वालों की तरफ से उनके बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत से सुलह हो गई थी लेकिन कभी लड़की की मां मान जाती है तो पिता नहीं मानता तो कभी मामा नहीं मानता। लड़की से उनकी बात हुई है तो उसने कहा कि जैसा उसके माता-पिता चाहेंगे वह वैसा ही करेगी। उनकी तरफ से शादी कराने का पूरा प्रयास किया गया है। लेकिन लड़की पक्ष ने मना कर दिया है। वह लड़की को ले जाने को तैयार हैं। 

नशे में धुत थे बराती और दूल्हा  
लड़की के पिता ने कहा कि दो बेटियों की शादी थी। एक बरात सही समय पर पहुंचकर शादी संपन्न करा दी। वर पक्ष के लोग बेटी को दुल्हन के रूप में अपने साथ ले गए। वहीं एक गांव से पहुंची बरात में दूल्हा सहित बराती नशे में धुत थे। दुल्हे ने भी शराब पी हुई थी। इसके बाद उनकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। लड़का पक्ष के लोगों के साथ बैठक कर लिखित फैसला किया गया है। इसके बाद वह अपने घर चले गए।

 

रात को दो बजे सूचना मिली थी कि एक शादी में आपसी कहासुनी हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत करा दिया था। दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई। उस समय दोनों पक्षों की रजामंदी भी करा दी थी। इसके बाद के मामले की जानकारी नहीं है। - एचसी विनोद कुमार, प्रभारी 112

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed