फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market Close in Mohindergarh

बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापारियों का बंद, 70 प्रतिशत रहा सफल

Sun, 02 May 2021 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Market Close in Mohindergarh
महेंद्रगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापार मंडल का बाजार बंद करने का फैसला 70 प्रतिशत सफल रहा। 30 प्रतिशत दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले रखे। सबसे अधिक कपड़ा, रेडिमेड, जूता चप्पल तथा परचून की दुकानें खुली थीं। इसके अलावा अन्य सामान की एक-एक दो-दो दुकानें खुली थीं।
विज्ञापन

दुकानदार सुबह से शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और बंद की वजह से लोग बाजार नहीं आए। बंद की सूचना लोगों को मीडिया के माध्यम से मिल चुकी थी। वहीं सब्जी मंडी पूर्णतया बंद रही। एक भी दुकान खुली या रेहड़ी भी मंडी में लगी नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। यह फैसला सभी व्यापारियों का सामूहिक फैसला था और सरकार की ओर से बंद के कोई आदेश नहीं थे। इस फैसले के अनुसार मेडिकल स्टोर को छोड़ कर पूरा बाजार बंद रखा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बाजार रहे खुले:
शहर का शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स आदि बाजार में दुकानें 30 से 50 प्रतिशत खुली रही। ये बाजार शहर के सबसे अधिक भीड़ वाले बाजार हैं। परंतु बंद के कारण रविवार को ग्राहक देखने को नहीं मिले।
ये बाजार रहे बंद:
शहर के 11 हट्टा बाजार, परशु राम चौक, ढाल बाजार, परशु राम चौक से सब्जी मंडी, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, सिनेमा रोड आदि बाजार लगभग बंद थे। इन बाजारों में मेडिकल एवं दूध की दुकानें अवश्य खुली हुई थीं।

सब्जी मंडी रही पूर्णतया बंद:
रविवार को सब्जी मंडी पूर्णतया बंद रही। मंडी में मासाखोरों से लेकर आढ़तियों तक ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए हुए थे। बाजार में भी सब्जी की रेहड़ियां या दुकानें कहीं भी खुली नजर नहीं आई। दो दिन पहले प्रधान सूरत सिंह ने कोरोना महामारी को लेकर बंद रखने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed