फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Map of new municipal building not prepared or estimated

Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका के नए भवन का नक्शा बना न एस्टीमेट किया तैयार

Sun, 29 Sep 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Map of new municipal building not prepared or estimated
महेंद्रगढ़ चार करोड़ की लागत से ऑटो मार्केट के पीछे खाली जमीन पर नगरपालिका भवन बनना था। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण योजना ठंडे बस्ते में चली गई। नगरपालिका के नए भवन के लिए नक्शा बना पाई और न ही अब तक एस्टीमेट तैयार हो पाया है।
विज्ञापन

1991 में शहर के बीचोंबीच बने भवन में सुविधाओं का अभाव झेल रहे है लोग। ऑटो मार्केट के पीछे खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर पालिका ग्रांउड फ्लोर सहित तीन मंजिला भवन बनाया जाना था। सरकार की ओर से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय शहर के बीच में है। यह कार्यालय 1991 में बनाया गया था। उस समय चार-पांच कमरे से बनाए गए थे। अब नगर पालिका के पास स्पेस बहुत कम बचा है। सामने एक बड़ा हाॅल है, उसके बगल में बने एल्युमिनियम कैबिन में जेई, अकाउंट शाखा है। इसके अलावा एक नंबर केबिन चेयरमैन, दो नंबर कमरा सचिव, तीन नंबर कमरा एमई, चार नंबर कमरा हाउस टैक्स विभाग, पांच नंबर कमरे में मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाए जाते हैं। नगर पालिका गेट के पास बने कमरे में दुकानों का रेट जमा करवाएं जाते है। जगह की कमी के अभाव में पालिका का नया भवन बनाने का निर्णय लिया है। पार्षदों की आमसभा की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। पालिका की ओर से सरकार से अप्रूवल भी मिल गई है, लेकिन नगर पालिका के पास भवन बनाने का बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधाएं मिलेंगी
कार्यालय में तीन मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगी। जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर होगी। दूसरे फ्लोर पर महिला और महिला पुरुषों का अलग-अलग रैनबसेरा बनाया जाएगा। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

नगर पालिका बैठक में नए भवन का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद नए भवन के प्रस्ताव को डीएमसी के पास भेजा जाएगा। जैसे ही प्रस्ताव पास होते है जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed