{"_id":"6a99becd6a1a4646030bb02d","slug":"many-people-have-stomach-ache-in-the-name-of-rao-tularam-aarti-rao-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144824-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव तुलाराम के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द होता है : आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव तुलाराम के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द होता है : आरती राव
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जब भी वीर अमर शहीद राव तुलाराम के नाम और उनके ऐतिहासिक योगदान की बात है तो कई लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। राव तुलाराम की विरासत को सम्मान देने की बात कुछ लोगों को परेशानी करती है।
यह बात उन्होंने वीरवार को यादव कल्याण सभा में आयोजित समारोह में कही। कहा, विपक्ष की बयानबाजी से विकास की गति प्रभावित नहीं होगी। सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और वीर शहीदों की विरासत को सहेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहां कि जहां हमारे सेनापति राव इंद्रजीत सिंह सेनापति सामने से लड़ रहे हैं वैसे ही आप भी अपना पूरा जोश उनके साथ रखे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि लगभग 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बजट में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा पुरानी और जर्जर इमारतों के जीर्णोद्धार तथा नए भवनों के निर्माण में उपयोग किया जा रहा है।