फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manoj is training the Daman and Diu team for the Senior National competition.

Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में दमन दीव की टीम को प्रशिक्षण दे रहे मनोज

Sun, 04 Jan 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj is training the Daman and Diu team for the Senior National competition.
फोटो नंबर- 21अर्पित, वॉलीबॉल खिलाड़ी
नारनौल। सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मनोज खटाणा बतौर कोच दमन दीव की टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में 4 से 11 जनवरी तक किया जा रहा है। कोच गांव धानौता में संचालित खेल नर्सरी में भी करीब 40 खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के अनुभव प्राप्त करने के लिए खेल नर्सरी से एक खिलाड़ियों का दल भी मनोज खटाणा के साथ वाराणसी गया हुआ है। इससे पहले पिलानी में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी मनोज खटाणा दमन दीव के कोच बने थे। इसमें दमन दीव की टीम ने कुल 6 मैच खेले थे और खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था। हालांकि अहम मौकों को गंवाने के कारण कुछ मुकाबलों में हारकर टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में कोच के साथ पहुंचा हूं। प्रतियोगिता में आयोजित मुकाबलों को नजदीक से देखने का अवसर मिला है जिससे प्राप्त अनुभव आगामी प्रतियोगिता में सहायक सिद्ध होंगे। -अर्पित, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी कैसे तैयारी करते हैं, यह अनुभव भविष्य में काम आएगा। सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। -हरीश, वॉलीबॉल खिलाड़ी

बॉक्स
सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में दमन दीव की टीम के साथ बतौर कोच भाग ले रहा हूं। प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव खेल नर्सरी में प्रशिक्षण के लिए सहायक सिद्ध होंगे। -मनोज खटाणा, वॉलीबॉल कोच, धानोता खेल नर्सरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed