फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manoharlal and Dushyant should clear the doubts of the workers on the alliance: Rambilas Sharma

गठबंधन पर मनोहरलाल व दुष्यंत को कार्यकर्ताओं की शंका को दूर करना चाहिए : रामबिलास शर्मा

Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Manoharlal and Dushyant should clear the doubts of the workers on the alliance: Rambilas Sharma
त्रकारों से बातचीत करते पूर्व ​शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव।
नारनौल। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा और जजपा गठबंधन को लेकर आए दिन कोई न कोई बयान आ रहा है। इस पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में शंका बन रही है इसलिए दोनों नेताओं को एक साथ बैठकर कार्यकर्ताओं की इस शंका को दूर करना चाहिए। वह रेवाड़ी स्थित निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार चल रही है। ये चुनाव के बाद का गठबंधन है। राजनीति में जो सरकार बनती है वह जनादेश के आधार पर बनती है। आज बार-बार गठबंधन को लेकर कोई न कोई बात सामने आ रही है, इसलिए दोनों नेताओं को बैठकर कार्यकर्ताओं की शंका दूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन बनाना या तोड़ना संवेदनशील मुद्दा है। यह बच्चों का खेल नहीं है। उन्होंने बातों में यह भी कहा कि समय-समय की बात है। समय कब पलटी मार जाए, इससे भी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन आज जजपा और भाजपा की गठबंधन की सरकार चल रही है। हमारी अच्छी सरकार चल रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार महत्ता, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मीडिया सह प्रभारी चंद्रकांत, नरेंद्र झिमरिया, अजीत सिंह कलवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के दादरी में 19 को करेगी जनसभा : दयाराम यादव
भाजपा के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि इस साल में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। यह वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। महाजनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश में भाजपा हर लोकसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन कर रही है। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में 19 जून को दादरी में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। केंद्र के नेता भी इसमें शामिल होंगे। इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को आमंत्रित किया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान को लेकर जिले में चारों विधानसभा के 15 मंडल रैली की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। यह महा जनसंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। जिला स्तर पर सम्मेलन भी किए जाएंगे। आपातकालीन 1975 पर प्रदर्शनी 25 जून को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed