फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju Kaushik will get National Mahila Gaurav Samman on 12

मंजू कौशिक को 12 को मिलेगा राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान

Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Manju Kaushik will get National Mahila Gaurav Samman on 12
महेंद्रगढ़। शहर निवासी समाजसेविका मंजू कौशिक को नई दिल्ली में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय महिला गौरव से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह सम्मान एक भव्य समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री रामदास आठवले, वित्तराज्य मंत्री भगत सिंह खरड़, विकास राज्य मंत्री भगत सिंह कुलस्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर निवासी महिला विकास समिति की अध्यक्षा कल्पना तिवाड़ी ने बताया कि अनेक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित मंजू कौशिक का चयन राज्य में कन्या भ्रूण हत्या रोकने व महिला सशक्तीकरण के अनेक साहसिक कार्यों को मान्यता देते हुए प्रदान किया जाएगा। 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन की राष्ट्रीय इकाई द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में देश की चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2008 में कौशिक ने महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव से लड़के के जन्म की तरह कन्या जन्म पर कुआं पूजन करने की प्रथा प्रारंभ की। शुरूआत में विरोध का सामना करने के साथ उनकी यह मुहिम अब राज्य के प्रत्येक जिले में कारवां बन गई है। अब तक कन्या जन्म पर 800 से भी अधिक परिवारों को सम्मानित करने वाली मंजू कौशिक ने जापान तथा चीन जैसे राष्ट्रों में भी भारतीय महिलाओं की आवाज बुलंद की। इतना ही नहीं सैंकड़ों महिलाओं को स्वारोजगार के साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों के विकास के लिए भी अनेक साहसिक कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed