फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju Kaushik became the deputy head of the municipality unopposed

मंजू कौशिक बनीं नगरपालिका की निर्विरोध उप प्रधान

Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manju Kaushik became the deputy head of the municipality unopposed
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में उपप्रधान पद के लिए नामाकंन एसडीएम व चुनाव अधिकारी एसडीएम वकील अहमद को ? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नगर के जयराम सदन में वीरवार को मंजू कौशिक नगर पालिका की उप प्रधान सर्वसम्मति से चुनी गईं। सभी पार्षदों ने मंजू कौशिक के प्रति विश्वास जताते हुए उन्हें समर्थन दिया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में मंजू कौशिक के उप प्रधान चुने जाने की अधिकृत घोषणा की गई। ऐसे में अब शहर के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के जयराम सदन पर पार्षदों की सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। पूर्व शिक्षामंत्री ने सभी पार्षदों से विचार-विमर्श कर मंजु कौशिक के नाम पर सहमति जताई। प्रो. शर्मा ने सभी निर्वाचित पार्षदों की सहमति बनाकर वार्ड नंबर 5 की पार्षद मंजू कौशिक को पालिका की निर्विरोध उप प्रधान बनाया। महेंद्रगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डों से 7 महिला पार्षद चुनी गई हैं। सभी पार्षदों ने भाईचारे का संदेश देते हुए मंजू कौशिक के नाम पर अपनी सहमति जताई। चुनाव अधिकारी एसडीएम वकील अहमद की मौजूदगी में सभी पार्षदों ने मंजू कौशिक का नामांकन करवाकर उन्हें पालिका की निर्विरोध उप प्रधान बनाया। मंजू कौशिक ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन वार्ड नंबर 4 की पार्षद ममता सोनी व वार्ड नंबर एक की पार्षद सरिता राठी ने किया। चुनाव प्रक्रिया विधिवत संपन्न होते ही सभी पार्षदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी पार्षद नव निर्वाचित उपप्रधान मंजू कौशिक के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे जहां प्रो. शर्मा ने उप प्रधान व पार्षदों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व 10 अगस्त व सात सितंबर को दो बार चुनाव स्थगित हो चुके थे। पहली बार एसडीएम के अस्वस्थ होने के कारण और पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों का मिला मंजू को लाभ
मंजू कौशिक 20 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही हैं। विशेषकर गर्भ में कन्या भ्रूण की हत्या रोकने व महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया। राज्य व भारत सरकार ने उन्हें अनेक सम्मान दिए हैं। इससे पूर्व भी जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन के दायित्व को निभाने के साथ वर्तमान में जिला सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की चेयरपर्सन का दायित्व भी हरियाणा सरकार ने इन्हें सौंप रखा है। मंजू कौशिक इससे पूर्व लोक अदालत कमेटी की सदस्य रहने के साथ-साथ वर्तमान में पीएनडीटी की सदस्य भी हैं। समाज में अपनी साफ सुथरी छवि के चलते उन्हें नगर की जनता सम्मान की दृष्टि से देखती है।

-----------
बिना किसी भेदभाव के होगा विकास
नव निर्वाचित उप प्रधान मंजू कौशिक ने अपने निर्वाचन पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पालिका प्रधान रमेश सैनी व सभी नगर पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि हम सब मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य करेंगे। नगर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed