फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju created a garden by adding plants one by one.

Mahendragarh-Narnaul News: एक-एक पौधा जोड़ मंजू ने बनाई बगिया

Sun, 26 Jul 2026 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Manju created a garden by adding plants one by one.
फोटो संख्या:59- गांव जाटवास में पौधो को पानी देती मंजू--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव जाटवास निवासी मंजू ने पंद्रह साल की मेहनत से एक सुंदर बगिया तैयार की है। इस बगिया में अब साठ से अधिक पौधे हैं। वह अपने पौधों को सहयोगी मानती हैं और उनसे बातें करके मानसिक शांति पाती हैं।
विज्ञापन


मंजू ने यह बगिया 15 साल पहले शुरू की थी। शुरुआत में पौधों की देखभाल के बावजूद वे मुरझा जाते थे। हर साल वह एक नया पौधा लगाती थीं। इसकी प्रेरणा उनको किसानों से ही मिली। शुरुआत तुलसी के पौधे से हुई और बाद में पूजा करते हुए उनको पौधे लगाने का विचार आया और उनको पौधों की संख्या बढ़ाई।
विज्ञापन

अब भी हर बारिश में कुछ पौधे खरीदकर लाती हैँ जबकि कुछ पौधे घर पर लगे पौधों से तैयार करती हैं। लगातार प्रयास से अब उनकी बगिया में 60 पौधे हैं। जब उनका मन दुखी होता है तो उन्हें पौधों के पास शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने पौधों का पोषण गोबर खाद और सामान्य पानी से करती हैं। पौधों की बेहतर देखभाल के लिए वह नर्सरी संचालकों से सुझाव भी लेती हैं। यह बगिया उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।

प्लास्टिक बर्तनों का पुन:प्रयोग
मंजू प्लास्टिक के बर्तनों को फेंकने की बजाय उनमें पौधे लगा रही हैं। इससे प्लास्टिक सड़कों पर भी नहीं जा रहा है और उनको पौधे लगाने के लिए अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ रहा है। उनको पेंट करके वे गमले बना रही हैं और फिर दीवार व जमीन के हिसाब से गमले को सेट कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed