फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju Chauhan and Riya met Union Minister Mandaviya

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय मंत्री मांडविया से मिलीं मंजू चौहान और रिया

Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Manju Chauhan and Riya met Union Minister Mandaviya
फोटो नंबर-12केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मण मांडविया से मिलती नारी श​क्ति क्लब की अध्यक्ष मंजू 
नारनौल। मोहल्ला सीआईए रोड निवासी नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष मंजू चौहान एवं एडवोकेट रिया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मण मांडविया से संसद भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार, युवा सशक्तीकरण और नशा-मुक्त समाज निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंजू चौहान ने क्षेत्र के ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए विशेष खेल योजनाएं लाने का आग्रह किया ताकि आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण कोई प्रतिभा पीछे न रह जाए।
विज्ञापन

मंत्री मांडविया ने नारी शक्ति क्लब द्वारा महिला सशक्तीकरण, खेल प्रोत्साहन, नशा-मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल अधोसंरचना और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू चौहान ने बताया कि नारी शक्ति क्लब महिलाओं व युवाओं को नई दिशा देने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने जैसे मिशन पर निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेशक शिवचरण चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed