{"_id":"681a5b5f41a3ddf26d0c34a9","slug":"manish-kumar-a-student-of-rvma-daungra-ahir-will-address-the-countrys-largest-panchayat-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116918-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रावमावि दौंगड़ा अहीर का छात्र मनीष कुमार देश की सबसे बड़ी पंचायत को करेगा संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रावमावि दौंगड़ा अहीर का छात्र मनीष कुमार देश की सबसे बड़ी पंचायत को करेगा संबोधित
Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-65 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र मनीष का सम्मान करते हुए ग्रामीण--ग्रा
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर का छात्र मनीष कुमार देश की सबसे बड़ी पंचायत को संबोधित करेगा। मंगलवार को विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गांव दौंगड़ा अहीर में सरपंच सुनीता ने सम्मानित लोगों के साथ विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र मनीष का नौ मई को रविंद्र नाथ टैगोर के जन्मोत्सव पर सेंट्रल हॉल आफ पार्लियामेंट नई दिल्ली में भाषण के लिए चयन होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने बताया कि देशभर के 31 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों की विभिन्न प्रकार से परख की गई थी। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में मनीष सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई।
प्राचार्य ने बताया कि पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी लोकसभा सचिवालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में मनीष को मंच साझा करने का गौरव मिलेगा। मनीष ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने माता-पिता गुरुजनों गांव जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मनीष द्वारा बनाए गए मॉडल सराहना की गई।
विज्ञापन
इस शानदार उपलब्धि पर सरपंच सुनीता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह, नरेश कौशिक हेड मास्टर, मधु मरोड़िया, मनीष के पिता रमेश कुमार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र सिंह यादव, मामन प्रधान, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार यादव, आर्य समाज प्रधान रघुबीर सिंह, सतबीर पंच, राजकुमार पंच, सूबेदार दलिप सिंह, प्रवक्ता देवव्रत, अध्यापक रामगोपाल, कविता चिनानिया आदि ने बधाई दी।