{"_id":"65f4a30994ec01fdc00b8074","slug":"man-killed-alive-in-family-id-now-not-even-heard-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108153-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फैमिली आईडी में मार दिया जिंदा आदमी को, अब सुनवाई भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फैमिली आईडी में मार दिया जिंदा आदमी को, अब सुनवाई भी नहीं
Sat, 16 Mar 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:85-परिवार पहचान पत्र में मृत घोषित दिखाया हुआ अनूप--स्रोत--संवाद
कनीना (महेंद्रगढ़)। गांव कोटिया निवासी अनूप को फैमिली आईडी परिवार (पहचान पत्र) में मृत दिखाया गया है। वह अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए पिछले छह माह से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अनूप सीएम विंडो पर शिकायत लगाने के साथ-साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नारनौल, विधायक सीताराम तक गुहार लगा चुके हैं। जिम्मेदार अनूप को परिवार पहचान पत्र में जीवित नहीं दिखा पाए।
अनूप यादव ने बताया कि गत वर्ष अक्तूबर में परिवार पहचान पत्र में उन्हें मृत दिखाया गया था। उसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत की गई और जनवरी में कॉल भी आई थी। वहां से समस्या का समाधान करने के बजाय उन्होंने केवल दस्तावेज भेजने की बात कही थी। अनूप ने बताया कि 15 मार्च को एडीसी ऑफिस नारनौल से उनके पास कॉल आई कि आप अगर जिंदा हो तो आधार कार्ड में अपडेट कर एडीसी ऑफिस में प्रमाण दो। जीवित होने का प्रमाण पाने के लिए वह सीएम विंडो तक गुहार लगा चुके हैं। फैमिली आईडी की साइट पर, एडीसी अधिकारी नारनौल को भी लिखित में शिकायत दे चुके हैं। हर बार उन्हें असफलता हाथ लगती है। उन्हें परिवार पहचान पत्र में परिवार का मुखिया दिखा रखा है।
फैमिली आईडी सर्च करने पर लिखा आता है, परिवार के सदस्य की हो चुकी मौत
अनूप ने बताया कि वह अपने आधार कार्ड से फैमिली आईडी सर्च करते हैं तो लिखा आता है कि इस परिवार के सदस्य की फैमिली आईडी नंबर में मौत हो चुकी है। अनूप ने बताया कि वह बेहद परेशान है, उनके सारे कार्य अटक गए हैं, क्योंकि फैमिली आईडी में प्रमुख वह स्वयं ही हैं, वहीं उनकी फैमिली आईडी भी नहीं खुल पा रही। जहां कहीं भी किसी अधिकारी से मिलने के लिए कहा जाता है, मैं वहीं पहुंच जाता हूं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह की समस्या तकनीकी हो सकती है, लेकिन इसका समाधान है। बॉयोमेट्रिक करवाकर एडीसी ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है। वहां पर उनके कागजात के साथ उनकी लाइव फोटो ली जाएगी और इस तरह की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह की समस्या है तो वह परेशान न हों, बल्कि एडीसी ऑफिस में आकर नागरिक संसाधन सूचना विभाग में संपर्क कर सकता है।
प्रदीप सैनी लेखाकार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग नारनौल