{"_id":"665d6356a1d707f7e50b052d","slug":"man-drowned-in-canal-in-narnaul-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: नहर में नहाते समय पेड़ की जड़ों में फंसा युवक का पैर, डूबने से गई जान, हफ्ते में पांचवीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: नहर में नहाते समय पेड़ की जड़ों में फंसा युवक का पैर, डूबने से गई जान, हफ्ते में पांचवीं मौत
Mon, 03 Jun 2024 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:01 PM IST
सार
दौचाना निवासी 18 वर्षीय राजेंद्र रविवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ बकरी चराने के लिए नहर के पास गया था। जब गर्मी लगी तो नहर में नहाने लगा। बताया जा रहा है कि नहर में नीचे पेड़ों की जड़ में उसका पैर फंस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की डूबने से मौत
- फोटो : ANI
विस्तार
नारनौल की नहरों में लोगों के डूबने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक युवक की दौचाना के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला गया। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दौचाना निवासी 18 वर्षीय राजेंद्र रविवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ बकरी चराने के लिए नहर के पास गया था। जब गर्मी लगी तो नहर में नहाने लगा। बताया जा रहा है कि नहर में नीचे पेड़ों की जड़ में उसका पैर फंस गया, जिसकी वजह से युवक बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित है।
एक सप्ताह में पांचवें युवक की नहर में डूबने से मौत हुई है। 25 मई को डेरोली जाट के पास दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हुई थी, जिनके शव को कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन व ग्रामीणों ने बाहर निकाला था। वहीं 30 मई को दो चचेरे भाईयों की फतनी गांव में टैंक में नहाते समय में मौत हो गई थी। अब दो जून को एक और युवक की नहर में डूबन से मौत हो गई।