फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   man dies due to drowning in johad

जोहड़ में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sat, 05 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
man dies due to drowning in johad
कनीना। उपमंडल कनीना के गांव कोटिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना के बाद जोहड़ से शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे जोहड़ में तलाशी की जो 50 वर्षीय राज सिंह का शव मिला। मृतक राज सिंह के पुत्र संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता राज सिंह शुक्रवार को अपने खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के साथ तलाश शुरू कर दी। एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति के कपड़े बाबा बृजेश्वर धाम कोटिया के पास के स्थित जोहड़ की पाल पर रखे हैं। परिजनों ने कपड़ों को देखकर पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई काफी तलाश करने के बाद राज सिंह का शव जोहड़ से तलाश किया गया। पुलिस ने शव को निकलवा कर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शनिवार को पुलिस ने मृतक के पुत्र संदीप के बयान पर इत्तफाकीया कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed