फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Make life happy with good thoughts: Acharya Bharat

अच्छे विचारों से जीवन को सुखमय बनाएं : आचार्य भारत

Fri, 28 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Make life happy with good thoughts: Acharya Bharat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। हर व्यक्ति के हृदय में अच्छे व बुरे विचारों का मंथन होता है। जो व्यक्ति अच्छे विचारों से बुराई पर विजय प्राप्त करता है, उसका जीवन सुखमय बन जाता है। मनुष्य को अच्छे विचारों से अपना जीवन सुखमय बनाना चाहिए। ये बातें आचार्य भारत शास्त्री बरसाना वाले ने गांव ककराला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता है। जिसके अंदर के दानव जीत गया उसका जीवन दुखी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा और जिसके अंदर के देवता जीत गया उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा। हमेशा अपने विचारों पर पैनी नजर रखते हुए बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंद मय बनाना चाहिए। कथा के प्रारंभ में भागवत भगवान का पूजन कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश फौजी, विजय सिंह, नरेंद्र फौजी, संतलाल नंबरदार, रामकिशन, दिनेश सोनी, इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार, उमेद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed