फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Make 'Khelo India Raahgiri' a memorable one

‘खेलो इंडिया राहगीरी’ को यादगार बनाएं

Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Make 'Khelo India Raahgiri' a memorable one
नारनौल । नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होने वाले खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त डॉ. जेके आभीर स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को प्रमोट करने के लिए 18 मई को शाम 5 बजे खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीसी सुभाष स्टेडियम में पहुंचे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में आम नागरिक खेल व मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्रम में युवाओं के अलावा सामाजिक संगठनों की भी विशेष भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों के साथ बैठक करके कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्टेडियम व इसके आसपास की सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेडियम में मौजूद सभी संसाधनों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed