फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Make a plan for water conservation and send officers: Deputy Commissioner

जल संरक्षण की योजना बनाकर भेजें अधिकारी : उपायुक्त

Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make a plan for water conservation and send officers: Deputy Commissioner
नारनौल। जल के बेहतर उपयोग के लिए इसका प्रबंधन जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि विभिन्न स्रोतों के माध्यम से उपलब्ध पानी तथा भविष्य में कितने पानी की जरूरत का सही आंकड़ा उपलब्ध हो। अधिकारी अपने विभाग की ओर से जलसंरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भेजें। ये निर्देश उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने बुधवार को जिला वाटर प्लॉन 2021-25 को लेकर बुलाई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अभी तक सभी विभागों ने इस अवधि के दौरान पानी को लेकर अपनी मांग भेजी है। अब अधिकारी यह रिपोर्ट भी भेजें कि इन 5 साल में उन्होंने कितने फीसदी कम पानी का प्रयोग करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग फसल विविधीकरण को अपनाते हुए कम पानी की फसलों को बढ़ावा दें। बागवानी विभाग भी कम पानी प्रयोग होने वाली फल सब्जी उगाए तथा टपका सिंचाई को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे नहरों का आधुनिकीकरण करते हुए पानी को बर्बाद होने से रोकें। शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को समय-समय पर पानी को बचाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं। अगर पहले से लगा हुआ है तो उसकी रिपेयर आदि समय से पहले कराएं ताकि बारिश के सीजन में अधिक से अधिक पानी का संरक्षण किया जा सके। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करें कि ट्रीटेड पानी को खेती आदि में प्रयोग किया जाए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस 5 साल की अवधि के दौरान विभिन्न स्तर पर कम से कम पानी के प्रयोग करने की योजना तैयार करें। साथ ही उस योजना को निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 2 दिन के अंदर अंदर सिंचाई विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला में इस अभियान के तहत पिछले वर्ष बेहतरीन कार्य हुए हैं। जिला में कई नए चेक डैम बनाए गए हैं। बारिश के फालतू पानी को मध्य हरियाणा से लाकर कृष्णावती व दोहान नदी में डालकर पानी को रिचार्ज करने का काम किया गया है। आने वाले बारिश के सीजन में जिला महेंद्रगढ़ में तीन लाख से अधिक पौधे इस अभियान के तहत लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संरक्षण की दिशा में जिला में बड़ा अभियान चलाने की योजना
जल संरक्षण की दिशा में जिला महेंद्रगढ़ में बड़ा अभियान चलाने की योजना है। जनभागीदारी से चलने वाले इस अभियान का नाम मिशन महेंद्रगढ़ : अपना जल रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए वाटर मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले डॉ. राजेंद्र सिंह की भी सहायता ली जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल एक ऐसा अभियान होगा जिसमें हर किसान अपने खेत में मेड बनाकर या खेत के चारों कोनों पर जल संरक्षण के लिए छोटा गड्ढा बनाकर बारिश के पानी को बहने से बचाएगा। इस अभियान को मिशन मोड में शुरू करने के लिए वाटर मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले डॉ. राजेंद्र सिंह की सलाह व सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed