{"_id":"67d5ca4fa1780f50d9041bf4","slug":"makdanas-team-tops-in-volleyball-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115799-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मिट्टी का लेप लगाकर मनाया दुल्हेंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मिट्टी का लेप लगाकर मनाया दुल्हेंडी
Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बुचोली रोड स्थित स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने प्राकृतिक रूप से मिट्टी का लेप लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कंवर सिंह यादव ने किया। संस्था के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना ने बताया कि चिकित्सालय में 13 वर्षों से प्राकृतिक रूप से रोगों का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मिट्टी, राख, पानी एवं प्राकृतिक रंगों से पूरी दुनिया में पर्व मनाए जाते थे। इस परंपरा का पुनः सही तरीके से आयोजन करना संस्था का प्रयास है। मिट्टी के साथ होली खेलकर प्रकृति का सम्मान किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रधान कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्राकृतिक जलपान की भी व्यवस्था की गई। योगाचार्य सुरेंद्र अटेली से राजेंद्र, दीपक सलोनी, अन्नाहद ग्रुप की संचालक शैलजा, प्रो. सुभाषचंद्र शर्मा, कप्तान सज्जन सिंह, सूबेदार जोगेंद्र, बाबा हरिराम स्वामी, जयपाल पालड़ी सहित अनेक लोग शामिल हुए।