फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   major, satish, sahadat, captan, abhimanyou, country

मेजर दहिया की शहादत को याद रखेगा देश : अभिमन्यु

Sun, 19 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
major, satish, sahadat, captan, abhimanyou, country
शहीद के परजिनों को सांत्वना देते कैप्टन अभमिन्यु व अभय चौटाला।
शहीद मेजर सतीश के परिजनों सांत्वना देने रविवार को बनिहाड़ी पहुंचे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मेजर की शहादत पर पूरा  देश गर्व महसूस कर रहा है। जिसने निजी जीवन से अधिक राष्ट्र की सुरक्षा को तवज्जो दी। उनकी पत्नी भी बहादुर हैं, जोकि विषम परिस्थितियों में परिवार को ढांढस बंधा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर सतीश दहिया परिवार में इकलौती संतान है। बावजूद उन्होंने सेना में भर्ती होने का सपना देखा था। एनडीए की परीक्षा उर्तीण करने के बाद उन्हें बतौर लेफ्टिनेंट आर्मी ज्वाइनिंग की। सात की सर्विस के दौरान उन्होंने पांच साल जम्मू-कश्मीर में  बिताए। वित्तमंत्री ने कहा कि मेजर सतीश दहिया की देश को अभी बहुत जरूरत थी, किंतु विधाता की मर्जी को कोई  टाल नहीं सकता। वीर सपूत शेर की तरह गर्जना करता हुआ शहीद हुआ है। जिससे राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। शहीद के परिजनों को सरकार पूरा  मान-सम्मान देगी। उनके नाम से नांगल चौधरी कालेज का नामकरण किया जाएगा। जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। उन्होंने शहीद के पिता अचल दहिया को ढांढस बंधाया। कहा कि बड़े होने के नाते परिवार को संभालना होगा।
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगी देशसेवा की प्रेरणा
ग्रामीणों ने बताया कि नांगल चौधरी कालेज में करीब 150 गांवों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन्होंने कालेज का नाम शहीद मेजर सतीश दहिया महाविद्यालय रखने की गुहार लगाई। वित्त मंत्री ने कहा कि शहीद की शहादत की भरपाई करना संभव नहीं। सैनिक होने के नाते सैनिक के परिवार की विभिन्न तकलीफें समाता हूं। सरकार से हर संभव आर्थिक व अन्य सहयोग दिलाया जाएगा। इसके बाद वित्तमंत्री ने शहीद की पत्नी से सुजाता चौधरी से मिलकर उनसे विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान शहीद की पत्नी ने बेटी को पढ़ाकर कामयाब बनाने का संकल्प दोहराया। वित्तमंत्री ने सुजाता को योग्यता के मुताबिक कालेज कैडर की शिक्षिका की नौकरी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed