फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Main accused of attempted fraud arrested

Mahendragarh-Narnaul News: ठगी की कोशिश का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 03 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Main accused of attempted fraud arrested
फोटो नंबर-01पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। ठगी की कोशिश करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान शोएब अख्तर निवासी सलम्बा नूंह (मेवात) के रूप में हुई है। साइबर थाना की टीम ने आरोपी को थाना सदर नूह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सतनाली निवासी गुलशन कुमार ने थाना साइबर थाना में शिकायत दी कि 27 मार्च को उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर 2 मैसेज आए जो बैंक अलर्ट मैसेज जैसे ही थे। इसमे दिखाया गया था कि खाते में 2,000 रुपये जमा हो गए हैं और फिर उसे 2-3 बार काल किया। उन्होंने कहा कि उसने गलती से 2,000 भेज दिए हैं। इसके बाद उससे 2000 रुपये वापस ट्रांसफर करने के लिए कहा, लेकिन शिकायतकर्ता के खाते में वास्तव में कोई लेन-देन नही हुआ। उसके द्वारा भेजा गया मैसेज एक फर्जी मैसेज था। मैसेज भेजने वाला अनजान व्यक्ति उसके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed