फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahila Congress strongly demonstrated against inflation in Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress strongly demonstrated against inflation in Narnaul
फोटो नंबर- 13महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजवती यादव व समर्थक नारनौल में बढ़ती महंगाई को ले
नारनौल। देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेहिसाब बढ़ोतरी के कारण आम आदमी का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। उक्त बातें महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कही। डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में नारनौल में महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और टोल टैक्स की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। डॉ. राजवती ने कहा कि आज हर घर की रसोई पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है, जिससे महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार आम जनता की जेब पर भार डाल रही है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है और इसका सीधा असर गरीब, मजदूर, और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को जनविरोधी नीतियों से बाज आना चाहिए और महंगाई पर तुरंत काबू पाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की बढ़ती हुई महंगाई पर तुरंत नियंत्रण किया जाए। कांग्रेस पार्टी सदैव ही आमजन की आवाज को बुलंद करती रहेगी और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed