फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahila Congress demonstrated in Satnali girl rape case

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress demonstrated in Satnali girl rape case
नारनौल। सतनाली के रेलवे स्टेशन पर मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस नेत्री डॉ. राज सुनेश यादव व पूर्व जिला प्रमुख राम सिंह की अगवाई में शहर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रही। प्रदर्शन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होकर महावीर चौक व महेंद्रगढ़ रोड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीसी मोनिका गुप्ता को दिया गया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सतनाली में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे महिलाओं में रोष है। डॉ. राज सुरेश यादव ने कहा कि सतनाली में बच्ची के साथ हुए अत्याचार के मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। इससे बच्ची के परिजन अभी भी सदमे में हैं और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। इस मौके पर संदीप यादव, सुरेश फौजी, नरेश सरपंच, इंदिरा देवी, मिथिलेश, जितेंद्र नंबरदार, रीना, शशि बाला, निशा, कमलेश, माया देवी, सुमित्रा, बाला देवी, मंजू, चित्रा, अनुराधा, अंजू व शर्मीला उपस्थित रही।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर दिया बयान, भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है : कृष्ण राव




नारनौल। भाजपा द्वारा राहुल गांधी की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक आपत्तिजनक बयान जारी किया है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर महावीर चौक तक विरोध प्रदर्शन किया व चौक पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रभारी नरेश सेलवाल ने किया। वहीं युवा कांग्रेस के सैंकड़ों युवाओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण राव ने कहा कि आज पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता आहत है। भाजपा द्वारा दिया गया इस बयान से उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीपीएस अनीता यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव सतवीर झुकिया, जसवंत शेरावत, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, सुरेंद्र नंबरदार, राजेंद्र यादव, विनोद भील, ओम प्रकाश मांड्या, जसवंत भाटी, अरुण यादव, राकेश यादव, संजय, महेश कुमार, जितेंद्र उर्फ जीतू, देवकी चौहान, मोनू यादव ने प्रदर्शन में भाग लेकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed