फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's executive was honored in Meerut

Mahendragarh-Narnaul News: मेरठ में महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी को किया सम्मानित

Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's executive was honored in Meerut
फाेटो 7 राष्ट्रीय प्रजापति महासभा बैठक में जिला महेंद्रगढ़ की पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए।
सिहमा। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की बैठक मेरठ में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान विजय सिंह जाटगुवाना और टीम को जिला महेंद्रगढ़ में संगठन को अनुशासन व जिले प्रजापति समाज के शिक्षित बच्चों को आगे बढ़ाने में जो सहयोग किया है, उसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह जाटगुवाना ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार एवं मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और सामाजिक एकता जरूरी है। हमें अपने संवैधानिक अधिकार मांगने से नहीं बल्कि छीनने से प्राप्त होंगे। जनसंख्या के हिसाब से प्रजापति समाज को विधान सभा और लोकसभा में सीट मिलनी चाहिए। इसके लिए आने वाले समय में प्रदर्शन भी किए जाएंगे तो उनकी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

प्रजापति समाज बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करना उनके कौशल को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ाना तथा समाज में फैली कुरीतियों जैसे शराब का सेवन व गलत प्रवृत्ति से दूर रखना इत्यादि पर विचार प्रकट किए। इस मौके पर डीपी वर्मा, सरपंच सुबे सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष प्रजापति, जिला सचिव अशोक कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रजापति, सदस्य रतिराम, युवा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह ठेकेदार, मानवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, सोनू, रामपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed