फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh was the coldest in the state

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh was the coldest in the state
नारनौल में छाया स्मॉग। संवाद - फोटो : Narnol
क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में हर रोज गिरावट आ रही है। सोमवार को हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान महेंद्रगढ़ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार का 8.2 डिग्री तो नारनौल का 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावनाएं है। वहीं वायु का गुणवत्ता सूचकांक 359 पहुंच गया है। दो दिन पहले यह 325 था। लगातार प्रदूषण बढ़ने से लोगों की सांसें फूलने लगी हैं। वायु प्रदूषण अधिक होने से लोगों को सांस लेने, त्वचा, गले, आंख, मानसिक और अवसाद से संबंधित रोग हो रहे हैं।
विज्ञापन

ईंट भट्टे, क्रेशर एवं खनन रहेंगे बंद
प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सरकार के आदेशों के अनुसार किसी भी प्रकार कूड़ा-कर्कट न जलाने पर, ईंट भट्टा व क्रेशर पर पाबंदी, खनन पर पूर्ण रूप से पाबंदी, वनों की कटाई पर रोक, 10-15 साल पुराने परिवहन के साधनों पर पाबंदी, यातायात के साधनों पर नियंत्रण, टूटी सड़कों का निर्माण, नए निर्माण कार्यों पर पाबंदी के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के आदेश की अवहेलना पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

कहां पर कितना रहा एक्यूआई
सोमवार को हवा अत्यंत खराब स्थिति में रही। दोपहर 2 बजे नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 रहा। 3 बजकर 59 मिनट पर सूचकांक 359 रहा। इसी प्रकार हरियाणा के अन्य स्थानों का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्थिति में चल रहा है। जिनमें मानेसर 337, जींद 336, सिरसा 317, रोहतक 306, हिसार 291 रहा, जो खतरनाक स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
0-50 अच्छा,
51-100 संतोषजनक,
101-200 चिंताजनक,
201-300 खराब,
301-400 अत्यंत खराब
400 से ऊपर खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed