{"_id":"61eaf358209f890df9395433","slug":"mahendragarh-tops-in-field-registration-on-meri-fasal-mera-byora-portal-yamunanagar-got-second-place-narnol-news-rtk636353365","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षेत्र पंजीकरण कराने में महेंद्रगढ़ प्रदेशभर में अव्वल, यमुनानगर को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षेत्र पंजीकरण कराने में महेंद्रगढ़ प्रदेशभर में अव्वल, यमुनानगर को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
डीडीए डॉ. वजीर सिंह।
- फोटो : Narnol
सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए शुरू किए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने में प्रदेश के 22 जिलों में महेंद्रगढ़ पहले पायदान पर है। रबी सीजन की फसलों की बिक्री सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला के कुल 57334 किसानों ने 65.43 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण करा जिले को प्रथम पायदान पर पहुंचाया है। वहीं यमुनानगर पंजीकरण के मामले में प्रदेश में दूसरे पायदान पर है तथा यहां पंजीकरण का प्रतिशत 65.17 रहा है जिसमें 36491 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 63.31 प्रतिशत पंजीकरण के साथ करनाल तीसरे पायदान पर यहां 41948 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जबकि 33.81 प्रतिशत क्षेत्र पंजीकरण के साथ हिसार फिसड्डी रहा है जिसमें 42016 किसानों ने पंजीकरण कराया है। वहीं नीचे से दूसरे पायदान पर रहे सोनीपत ने 19775 किसानों ने 34.68 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण कराया है। 13 जनवरी 2022 को प्रदेश में जारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में जिले ने प्रदेश के 22 जिलों में पहला स्थान पाया है।
जिले को यूं मिला पहला पायदान
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए रबी सीजन शुरू होने से पूर्व ही जिला कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव 200 से अधिक कैंप लगाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया था। वहीं जिला ने खरीफ सीजन में भी पंजीकरण के मामले में प्रदेश दक्षिणी हरियाणा में पहला पाया था।
प्रदेश भर में पहले पायदान पर रहना गर्व की बात:
प्रदेशभर में क्षेत्र पंजीकरण में अव्वल रहना जिले के लिए गर्व की बात है। इसके लिए सभी किसान बधाई के पात्र हैं। किसानों ने जागरूकता दिखाते हुए जिला को यह उपलब्धि दिलाई है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने भी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया था। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। रबी सीजन की फसलों की बिक्री सहित अन्य लाभ लेने के लिए 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। -डॉ. वजीर सिंह, उप कृषि निदेशक।