फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh to be decked up to welcome the Chief Minister; preparations in the city intensify.

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री के स्वागत में सजेगा महेंद्रगढ़, शहर में तैयारियां तेज

Sun, 13 Sep 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh to be decked up to welcome the Chief Minister; preparations in the city intensify.
महेंद्रगढ़। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर नगर पालिका ने शहर को सजाने और व्यवस्थाएं सुधारने का काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए कर्मचारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों की जांच कराई। खराब लाइटों की मरम्मत की गई जबकि जो लाइटें ठीक नहीं हो सकती थीं, उन्हें हटाकर व्यवस्था बेहतर की गई। मुख्य मार्गों पर शाम के समय पर्याप्त रोशनी रहे, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइटें भी लगाई गई हैं। इनसे बाजार और सड़कें रोशनी से जगमगाने लगी हैं और शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। तिरंगा रोशनी के जरिए मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर भी नगर पालिका का विशेष ध्यान है। मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए पेचवर्क कराया जाएगा।

नगर पालिका अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित सफाई और शहर की व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए हैं।
--------------
वर्जन:
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। मुख्य सड़कों की बंद लाइटें चालू कराई जा रही हैं और तिरंगा लाइटें लगाई जा रही हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आए।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article