फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh school bus accident, police presented Principal Deepti and Secretary Hoshiar in court

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: पुलिस ने प्रिंसिपल दीप्ति व सचिव होशियार को कोर्ट में किया पेश, 26 तक भेजा जेल

Wed, 17 Apr 2024 03:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Apr 2024 03:23 PM IST
सार

कनीना के उन्हानी बस हादसे में आरोपियों को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर थे। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। डीएसपी महेन्द्र सिंह ने बताया की प्रिंसिपल दीप्ति यादव व सचिव होशियार से रिमांड के दौरान अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Mahendragarh school bus accident, police presented Principal Deepti and Secretary Hoshiar in court
उन्हानी बस हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कनीना के उन्हानी बस हादसे में कनीना सिटी थाना पुलिस ने प्रिंसिपल दीप्ति यादव व सचिव होशियार सिंह को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट मे पेश किया। इन दोनों आरोपियों को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर थे। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

विज्ञापन


इस मामले मे पुलिस ने ड्राइवर धर्मेंद्र सहित उसके अन्य चार साथियो हरिश, संदीप, भूदेव व नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ड्राइवर धर्मेंद्र के साथ घटना से एक घंटे पूर्व बस में शराब पी थी। कोर्ट ने 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। 
विज्ञापन


डीएसपी महेन्द्र सिंह ने बताया की प्रिंसिपल दीप्ति यादव व सचिव होशियार से रिमांड के दौरान अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा व डायरेक्टर सुभाष यादव की गिरफतारी के लिए इनके बताए गए ठिकानो पर छापेमारी की गई। लेकिन संभावित ठिकानों पर आरोपी नहीं मिले। उन्होंने बताया की पुलिस की तीन टीमें उनकी गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही की। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed