फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's minimum temperature reached 12.8 degrees

महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's minimum temperature reached 12.8 degrees
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड का असर देखने को मिलने लगा है। बुधवार को कुछ स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जबकि मैदानी राज्यों में अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान का हनुमानगढ़ 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मैदानी राज्यों में सबसे ठंडा स्थान बना है। बुधवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 12.8 तथा नारनौल का न्यूनतम तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने व हवाओं की दिशा उत्तरी होने से मैदानी राज्यों ठंड का असर दिखाई देने लगा है। रात्रि के तापमान के साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले दिनों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा और मानसून सीजन में बारिश ने उसी तरह इस बार ठंड भी कुछ नये रिकॉर्ड बना जाएं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस साल भी ला नीना का प्रभाव जारी है। नवंबर से फरवरी और मार्च तक संपूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की और जनवरी-फरवरी में शीतलहर चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed