फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh resident Deepak Saini, who returned from Ukraine, told the situation, the situation there is very serious

यू्क्रेन से लौटे महेंद्रगढ़ निवासी दीपक सैनी ने बताए हालात, बेहद गंभीर है वहां स्थिति

Wed, 02 Mar 2022 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh resident Deepak Saini, who returned from Ukraine, told the situation, the situation there is very serious
रूसी सेना के आक्रमण के कारण यूक्रेन में फंसे महेंद्रगढ़ निवासी दीपक के सकुशल लोटने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लाडले को देख माता-पिता भावुक हो गए। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी दीपक सैनी मंगलवार रात 10 बजे अपने घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम दिनेश कुमार ने दीपक कुमार से मिलकर अन्य छात्रों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हुए आक्रमण के कारण भारत से पढ़ाई करने गए छात्र वहां पर फंस गए। यूक्रेन में सभी एयरपोर्ट बंद होने के कारण छात्रों को अन्य देशों की सीमाओं से स्वदेश लाया जा रहा है। इस कार्य के लिए भारत सरकार ने कई मंत्रियों की जिम्मेदारी यूक्रेन के आसपास के देशों में लगाई हुई है। दीपक ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में हालत बहुत खराब है। विभिन्न देशों के छात्र वहां फंसे हुए हैं। आसपास के देशों में अपने मंत्रियों की जिम्मेदारी लगाकर भारतीय छात्रों को वहां से निकालने में भारत सरकार ने काफी बड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

72 घंटे ठंड के बीच लाइन में लगने के बाद मिली सफलता
शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी दीपक सैनी ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति बेहद चिंताजनक है। वहां काफी संख्या में छात्र अभी भी फंसे हुए हैं। वहां अपने जौखिम पर बॉडर्र तक पहुंचना पड़ता है। इन हालातों में कोई मदद को भी आगे नहीं आ रहा है। लगातार रूसी सेना द्वारा बमों से हमला किया जा रहा है। तीन से चार डिग्री तापमान होने के बावजूद 72 घंटे की मशक्कत के बाद यूक्रेन से बाहर निकल पाए। परिजनों से संपर्क नहीं होने से परेशानी बढ़ रही थी। उसके अभी चार-पांच साथ भी वहीं फंसे हुए हैं लगातार मैसेज के जरिये संपर्क में हैं। संभावना है कि वे वीरवार शाम तक स्वदेश लोट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed