फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh recorded the coldest night in the state, and a cold wave prevailed throughout the day.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में सबसे ठंडी रही महेंद्रगढ़ की रात, दिनभर चली शीतलहर

Sun, 25 Jan 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh recorded the coldest night in the state, and a cold wave prevailed throughout the day.
फोटो 24कनीना के ढाणा गांव में जमी बर्फ की परत दिखाते किसान।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जिले में शीतलहर और पाले का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। वहीं कनीना के ढाणा निवासी किसान जवान सिंह, सज्जन सिंह, सुनील और सुभाष ने बताया कि उनके गांव में बर्फ की परत जम गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार नहरी क्षेत्रों में खुले में खड़े वाहनों, खेतों और घास-फूस पर पाला जमने का सिलसिला बना हुआ है। ग्रामीण दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए साथ ही अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमश 16.0 व 2.6 और 16.4 व 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर शाम बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। परंतु 27 जनवरी से शीत लहर और पाला जमने की स्थिति में कमी देखने को मिलेगी।

वहीं 27-28 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी और तेज गति की हवाओं के साथ हरियाणा के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर 27-28 जनवरी सुबह के दौरान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed