{"_id":"69d29ad2ea5b5c36da0c41a0","slug":"mahendragarh-news-haryana-news-encroachment-issue-traffic-jam-nagar-palika-local-administration-market-congestion-urban-problems-india-local-news-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125396-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण शहर में फिर से पसार रहा पांव, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण शहर में फिर से पसार रहा पांव, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सिनेमा रोड पर सड़क के दोनो तरफ खड़े वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका व प्रशासनिक की अनदेखी के चलते अब शहर में फिर से अतिक्रमण पांव पसारने लगा है। तीन माह पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया था। अब अधिकारियों की अनदेखी के चलते फिर से वही हालात हो गए हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों को खाली करने के लिए विशेष अभियान चला था लेकिन अब हालात जस के तस बने हुए हैं।
शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक जाम की स्थिति शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड गोशाला रोड पर रहती है।
दुकानदारों ने अब दुकानों के बाहर तक सामान फैलाना शुरू कर दिया है। नपा की अस्थाई पार्किंग भी कुछ समय में ही दम तोड़ गई। इसके कारण शहर में दिनभर दो हजार से अधिक वाहन सड़कों किनारे पार्किंग हो रहे हैं जिससे हालात ओर अधिक खराब हो गए। शहर के मुख्य सड़कों व बाजारों में जाम की स्थिति बन रहती है।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए हर दो माह में एक बार अभियान जरूर चलाया जाता है लेकिन यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अभियान के दौरान कुछ समय के लिए अतिक्रमण हट जाता है लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर से पहले जैसे हो जाते हैं। इससे साफ है कि नपा की ओर से स्थाई समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -
- वर्जन:
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। शहर में जहां भी अतिक्रमण अधिक है वहां पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़