कनीना। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर चार दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप मेहंदीपुर डाबोदा जिला झज्जर में आयोजित किया है। मंदीप सिंह खेडी ने छह फरवरी को अंडर-20 लड़कों के पहले दिन में महेंद्रगढ ने 1-0 से यमुनानगर को पराजित किया। सात फरवरी दूसरे दिन फतेहाबाद को 2-0 से महेंद्रगढ ने पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आठ फरवरी तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए, जिसमे पहले क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से, दूसरे मुकाबले में हिसार ने नूह को 2-0 से, तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम ने पेनल्टी शूट में रोहतक को 4-2 से, आखरी क्वार्टर फाइनल में जींद ने पानीपत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार सेमीफाइनल मुकाबला फरीदाबाद व हिसार के मध्य खेला व दूसरा मुकाबला गुरुग्राम व जींद के मध्य खेला जायेगा। इस अवसर पर आनंद जींद, ओम तंवर महेंद्रगढ़, संदीप दलाल हिसार, अशोक गुलिया झज्जर सचिव, सुमित पानीपत, उमेद रोहतक, सुरेंद्र बल्हारा, प्रदीप डाबोध, सरपंच प्रदीप दलाल मौजूद रहे।