फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahendragarh central university haryana distance learning admission last date courses

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि ने डिस्टेंस लर्निंग दाखिले शुरू 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
mahendragarh central university haryana distance learning admission last date courses
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में डिस्टेंस लर्निंग के तहत दाखिला के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दाखिला के इच्छुक युवा अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें एमए जर्नलिज्म, एमए हिंदी और एमकॉम पाठ्यक्रम शामिल हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण हकेंवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हकेंवि में ओपन डिस्टेंस लर्निंग पहल के तहत अंतर्गत तीन डिस्टेंस पाठ्यक्रम एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए हिंदी व एमकॉम में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय में तीनों पाठ्यक्रम डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार ओपन डिस्टेंस प्रोग्राम के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से उच्च शिक्षा की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे विभिन्न पृष्ठभूमि के विद्यार्थी बिना भौगोलिक बाधाओं के अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकेंवि में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. सिंगारा सिंह ने बताया कि सभी उपलब्ध पाठ्यक्रमों के लिए सेल्फ लर्निंग मेटिरियल विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों की ओर से तैयार किया गया है। ये पाठ्यक्रम विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस), उद्योग उन्मुख विशेषता व नियमित उपाधि के समतुल्य हैं।
इन विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में छूट
संस्थान में डिस्टेंस लर्निंग के तहत दाखिला लेने पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को शिक्षा शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग की तुलना में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है ताकि उनकी उच्च शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए।

--------
वर्जन:
दाखिले से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी संस्थान की बेवसाइट पर अपलोड की गई हैं। किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9813303416, 01285-260110 पर संपर्क कर सकते हैं। -डॉ. नीरज करणसिंह, पीआरओ, हकेंवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article