फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahendragadh and narnaul divited after that big district from panchkola

महेंद्रगढ़-नारनौल अलग हुए तो भी रहेंगे पंचकूला से बड़े जिले

Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
mahendragadh and narnaul divited after that big district from panchkola
महेंद्रगढ़ का रेलवे स्टेशन - फोटो : Narnol
प्रदेश सरकार महेंद्रगढ़ और नारनौल को अलग जिला बनाना चाहे तो दोनों ही जिले के मापदंड को पूरा करती है। नारनौल और महेंद्रगढ़ दोनों को अलग-अलग जिला बनाया जाए तो भौगोलिक दृष्टि से दोनों ही पंचकूला से बड़े जिले रहेंगे। पंचकूला का कुल क्षेत्रफल 898 वर्ग किलोमीटर है। अगर दोनों को अलग जिला बनाए तो महेंद्रगढ़ 986.7 वर्ग किमी. तथा नारनौल का 952.7 वर्ग किमी का जिला बनेगा।
विज्ञापन

जनसंख्या के हिसाब से महेंद्रगढ़, नारनौल और चरखी दादरी बराबर हैं। इसके अलावा नया बनाया जाने वाला हांसी की जनसंख्या लगभग पांच लाख है। जिसके अंतर्गत मात्र 93 गांव आते हैं। अगर कनीना को महेंद्रगढ़ जिले के अधीन किया जाए तो नारनौल और महेंद्रगढ़ अलग -अलग जिले बन सकते हैं। दोनों अलग होने पर सब डिविजन और तहसील भी बराबर रहते हैं। महेंद्रगढ़ संयुक्त पंजाब के समय का जिला है। 1953 में आरएस पल्टा जिले के पहले उपायुक्त थे। इस बार महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 जून का महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में कनीना, सतनाली तथा महेंद्रगढ़ गांवों के लोगों को शामिल किया जाएगा तथा आगे की रूप रेखा तैयार होगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिला एक नजर में
महेंद्रगढ़ जिले का कुल क्षेत्रफल 1939.6 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनंख्या के अनुसार जिले की आबादी 922088 है। इसके अंतर्गत अटेली, नांगल चौधरी, कनीना, महेंद्रगढ़ और नारनौल तहसील है। जिले में चार महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी और नारनौल विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले के अंतर्गत एक नगर परिषद, चार नगर पालिकाएं और 374 ग्राम पंचायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हो सकते हैं दोनों अलग-अलग जिले
हरियाणा सरकार के मापदंड के अनुसार 145 गांवों पर जिला बनाया जा सकता है। महेंद्रगढ़ के अंतर्गत कनीना एवं महेंद्रगढ़ सब डिविजन आ सकते हैं। दोनों सब डिविजन को मिलाकर लगभग 152 गांव 29 ढाणियां आती हैं। नारनौल के नीचे नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र दिया जा सकता है। दोनों तहसीलों के अंतर्गत 222 ग्राम पंचायतें आती हैं। नांगल चौधरी तहसील के अंतर्गत 74 पंचायतें आती हैं, जिससे उसको सब डिविजन बनाया जा सकता है। इसके बाद महेंद्रगढ़ एवं नारनौल दोनों में दो-दो सब डिविजन हो जाएंगे। दोनों अलग होने पर भी महेंद्रगढ़-कनीना का क्षेत्रफल 982.7 वर्ग किमी और नारनौल का 959.9 वर्ग किमी रहते हैं। प्रदेश सरकार हांसी और गोहाना को जिला बनाने जा रही है। हांसी के अंतर्गत नारनौंद तहसील को शामिल किया जा सकता है। हांसी तहसील में 62 और नारनौंद तहसील में मात्र 31 गांव आते हैं। इस क्षेत्र के गांव बड़े होने के कारण दोनों तहसीलों की जनसंख्या लगभग पांच लाख से अधिक है।

जिले के लिए सरकार की ओर से ये जरूरी चीजें मांगते
प्रदेश सरकार की ओर से जिला बनाए जाने के लिए संबंधित क्षेत्र से जुड़े गांव, उनकी संख्या और उनमें मौजूद जनसंख्या की जानकारी देनी होती है। इसके अलावा कितने ब्लॉक, विधानसभा, तहसील, सब तहसील शामिल किए हैं। जिलों की सीमाएं भी गांव, उपमंडल तहसील व उप तहसील के हिसाब से बतानी होती है।
महेंद्रगढ़ अलग जिला बनाने पर
क्षेत्रफल 986.7 वर्ग किमी
कुल आबादी करीब पांच लाख
विधानसभा क्षेत्र 2
सब डिविजन 2
तहसील 1
सब तहसील 1
ग्राम पंचायत 152
नारनौल अलग जिला बनाने पर
क्षेत्रफल 952.7 वर्ग किमी
कुल आबादी करीब पांच लाख
विधानसभा क्षेत्र 2
सब डिविजन 1
तहसील 2
ग्राम पंचायत 222
जिला पंचकूला क्षेत्रफल 898 वर्ग किमी
कुल आबादी 561293
विधानसभा क्षेत्र 2
तहसील 3
ग्राम पंचायतें 253
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed