फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahasar Mata's shrine comes to the big screen; film released on the first day of Navratri.

Mahendragarh-Narnaul News: बड़े पर्दे पर उतरा महासर माता का धाम, नवरात्र के पहले दिन रिलीज हुई फिल्म

Sun, 11 Oct 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mahasar Mata's shrine comes to the big screen; film released on the first day of Navratri.
फोटो नंबर- 24गांव महासर ​स्थित गढ़ी महासर माता मंदिर।
अटेली। गांव महासर स्थित गढ़ी महासर माता मंदिर पर आधारित धार्मिक फिल्म जय महासर धाम रविवार को प्रथम नवरात्र के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

गढ़ी महासर मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र में तो दिनभर भीड़ लगी रहती है। धाम से जुड़ी चमत्कारी घटनाओं की चर्चा दूर-दूर तक है। अब वही कथाएं बड़े पर्दे पर देखना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
फिल्म की शूटिंग शुरू होने के समय से ही लोगों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है। माता के धाम से जुड़ी अनेक चमत्कारी घटनाओं को बड़े पर्दे पर देखना रोमांचित करने वाला अनुभव है।-सुमन देवी, सरपंच, गांव महासर

.............
आधुनिक दौर में भी धार्मिक और जमीन से जुड़ी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। माता के धाम पर आधारित फिल्म से क्षेत्र का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध होगा।-राजेन्द्र सिंह, चेयरमैन, ब्लाक समिति, मंडी अटेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article