{"_id":"6a9efe7d067e8ed1660298c1","slug":"maharaja-shoor-saini-chowk-to-be-decked-up-on-the-17th-preparations-for-the-unveiling-gather-pace-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129837-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 17 को सजेगा महाराजा शूर सैनी चौक, अनावरण की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 17 को सजेगा महाराजा शूर सैनी चौक, अनावरण की तैयारियां तेज
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- निर्माणाधीन महाराजा शूर सैनी चौक का निरीक्षण करते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
महेंद्रगढ़। शहर में निर्माणाधीन महाराजा शूर सैनी चौक के अनावरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों को सभी काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
महाराजा शूर सैनी चौक का 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अनावरण किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
सैनी सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे और चौक के अनावरण को लेकर समाज के साथ आमजन में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी के नाम पर चौक का निर्माण समाज के लिए गौरव की बात है। सैनी सभा की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। उनके नाम पर बन रहा चौक शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को उनके इतिहास और योगदान की याद दिलाएगा। निरीक्षण के दौरान सैनी सभा के सचिव होशियार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।