फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahapanchayat of 36 Communities Held in Daungra Ahir Demanding the Formation of an Ahir Regiment

Mahendragarh-Narnaul News: अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर दौंगड़ा अहीर में 36 बिरादरी की महापंचायत

Sun, 31 May 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of 36 Communities Held in Daungra Ahir Demanding the Formation of an Ahir Regiment
फोटो संख्या:70- दौंगड़ा अहीर स्थित रजवाड़ा फोर्ट में आयोजित अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर 
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर स्थित रजवाड़ा फोर्ट में रविवार को अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में वक्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहीर समाज का देश की सुरक्षा, सेना और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। रेजांगला युद्ध सहित अनेक ऐतिहासिक अवसरों पर अहीर वीरों ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में अहीर रेजिमेंट का गठन समाज की लंबे समय से चली आ रही न्यायोचित मांग है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इस मांग को लेकर समाज वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है। खेड़की दौला सहित विभिन्न स्थानों पर धरने, भूख हड़ताल, जनसभाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। इसके बावजूद अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत को अरुण यादव खेड़की दौला, पुष्पा शास्त्री, पूर्व विधायक रघु यादव, विजय सोमानी रेवाड़ी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया, अनिल यादव भगड़ाना, राजेंद्र कमांडेंट, महेश शर्मा जयपुर, कप्तान दिलीप सिंह जावा, सूबेदार मनजीत सिंह पुन्सिका, सूबेदार रामचंद्र बसई सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अहीर रेजिमेंट केवल एक समाज की मांग नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट गठन की घोषणा करने की मांग की।
महापंचायत में कलवाड़ी, मुंडिया खेड़ा, अटाली, बेवल, भालखी, सिलारपुर, सीहमा, सुंदरह, बवानिया व आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे लोगों ने भी समर्थन जताया।

सभा में मौजूद 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर अहीर रेजिमेंट गठन के समर्थन में संकल्प लिया और समाज की एकता का संदेश दिया। यह केवल एक मांग नहीं बल्कि समाज के सम्मान और पहचान का प्रश्न है, जिसके लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed