{"_id":"647a40db0e3bcd578c0b9134","slug":"mahapanchayat-in-tajpur-on-11th-regarding-theft-incidents-narnol-news-c-196-1-sroh1013-648-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की घटनाओं को लेकर ताजपुर में महापंचायत 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की घटनाओं को लेकर ताजपुर में महापंचायत 11 को
Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में किसानों के खेतों तथा ट्यूबवेलों से फव्वारा नोजल और कृषि उपकरणों की हो रही चोरियों को 11 जून को गांव ताजपुर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकार व पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ रही चोरियाें की वारदात को लेकर रोष जताते हुए इन अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।
बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों पर चिंता प्रकट करते हुए चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद नहीं किया तो 11 जून को अटेली तहसील के ताजपुर गांव में किसानों की महापंचायत की जाएगी। अतरलाल ने शुक्रवार को ताजपुर, मिर्जापुर-बाछौद गांवों का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात करने के बाद महापंचायत करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि फव्वारा नोजल चोरी की घटनाओं को लेकर किसान चिंतित तथा दुखी है। पुलिस की लचर कार्यवाही से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से तत्काल मामले में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर चोरों का सुराग लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी की एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने चोरी हुआ माल बरामद नहीं करवाया तो ताजपुर में किसानों की महापंचायत आयोजित कर पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी।