फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Madcap train lover before shooting himself sprung student

छात्रा को कुल्हाड़ी मार ट्रेन के आगे कूदा सिरफिरा आशिक

Fri, 06 Jun 2014 01:23 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Fri, 06 Jun 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन

छात्रा को कुल्हाड़ी मार ट्रेन के आगे कूदा सिरफिरा आशिक

विज्ञापन

- परीक्षा देने जा रही छात्रा ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी स्टेशन पर
- छात्रा पीजीआई रेफर, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। कस्बे के निटकवर्ती गांव में एक सिरफिरा आशिक परीक्षा देने जा रही छात्रा के सिर में कुल्हाड़ी मारकर ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती के सिर में गहरी चोट आई है। उसे गंभीर हालात में कनीना अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कस्बे से मात्र छह किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बीए की परीक्षा देने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। कुछ ही देर में ट्रेन आई तो वहां खड़े एक युवक ने छात्रा के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। घटनास्थल पर उपस्थित लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक ट्रेन के आगे कूद गया और जान दे दी। आनन-फानन में लड़की को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल कनीना में भर्ती करवाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

एक तरफा प्यार बना कारण
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि इस घटना के पीछे एकतरफा प्यार कारण बना। युवक लगातार लड़की पर दबाव बना रहा था। लड़की के बार-बार मना करने पर वह अपना आपा खो बैठा और उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल लड़की को पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा मृतक का शव कब्जे में ले लिया है। जीआरपी एएसआई धर्मवीर सिंह का कहना है कि लड़की को कनीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। लड़की के बयान लेने के लिए वे रोहतक जा रहे हैं। अभी तक किसी भी तरह से पुलिस ने प्राथमिकता दर्ज नहीं की है। बयान लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed