फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Madar-Rewari special train will stop at Narnaul for two minutes from tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: मदार-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन कल से, नारनौल में दो मिनट करेगी ठहराव

Fri, 19 Jul 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Madar-Rewari special train will stop at Narnaul for two minutes from tomorrow
नारनौल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।यह ट्रेन निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे यात्रियों को आवागमन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इस रेलमार्ग पर मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा की 43 ट्रिप रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 20 जुलाई से 31 अगस्त तक (43 ट्रिप) मदार से 04.30 बजे रवाना होकर 10.40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा 20 जुलाई से 31 अगस्त तक (43 ट्रिप) रेवाड़ी से 15.30 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में सात साधारण व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल नौ डिब्बे होगे।
विज्ञापन



नारनौल में दो मिनट का रहेगा ठहराव

मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा का नारनौल में दो मिनट का ठहराव रहेगा। इस दौरान यह ट्रेन मदार से चलकर निजामपुर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव करेगी। यह ट्रेन नारनौल 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। जो दो मिनट तक ठहराव कर 8 बजकर 42 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद अटेली 9 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव कर 9 बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। वहीं रेवाड़ी से मदार के लिए 15.30 मिनट पर रवाना होगी। जो अटेली 16.05 बजे पहुंचेगी। वहीं नारनौल 16.20 बजे पहुंचेगी, जो दो मिनट के ठहराव के बाद निजामपुर 16.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मदार के लिए आगे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed