फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Madar-Rewari Special train extended to Rohtak until the 15th; will halt at Narnaul and Nizampur.

Mahendragarh-Narnaul News: मदार-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का 15 तक रोहतक तक विस्तार, नारनौल-निजामपुर में रहेगा ठहराव

Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Madar-Rewari Special train extended to Rohtak until the 15th; will halt at Narnaul and Nizampur.
फोटो नंबर-09नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन का 3 जुलाई से 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से रोहतक तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में यह ट्रेन रोहतक तक संचालित होगी। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक यह ट्रेन दोबारा मदार-रेवाड़ी-मदार के बीच ही चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल 3 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होगी। यह ट्रेन अपराह्न 3:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी तथा 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर और अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रोहतक तक ट्रेन का विस्तार केवल 3 से 15 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई तक यह विशेष रेल सेवा पूर्व निर्धारित समयानुसार केवल मदार और रेवाड़ी के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed