फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lumpy infection detected in 25 stray cattle; 'Gau Mata Upchar Shala' is carrying out vaccination.

Mahendragarh-Narnaul News: 25 बेसहारा गोवंशों में मिला लंपी संक्रमण, गो माता उपचार शाला कर रही टीकाकरण

Thu, 01 Oct 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lumpy infection detected in 25 stray cattle; 'Gau Mata Upchar Shala' is carrying out vaccination.
फोटो 10 बहरोड़ रोड पर बेसहारा गोवंश का झुंड। संवाद
नारनौल। शहर की गो माता उपचार शाला में लंपी वायरस के 25 नए मामले आए हैं। सूचना मिलने पर उपचार शाला की स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और बेसहारा गोवंशों का टीकाकरण किया। इससे पहले भी उपचार शाला में लंपी के 6 मामले दर्ज हो चुके हैं जिनमें एक गोवंश रेवाड़ी के बावल का था। बहरोड़ रोड पर घूम रही एक काली गाय की हालत लंपी संक्रमण के कारण बेहद चिंताजनक है। उसके शरीर से लगातार पस निकल रही है। इससे आसपास के दूसरे गोवंशों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उपचार शाला की टीम ने दो बार इस गाय को टीका लगाने की कोशिश की लेकिन इंसानों को पास आते देख गाय उग्र हो जाती है। हाल ही में गाय के हमले में टीम का एक कर्मचारी घायल होने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

दरअसल, सरकारी गाइडलाइंस के कारण टीम के पास फिलहाल बेहोशी की दवा नहीं है। बिना बेहोश किए गाय को काबू करना और टीका लगाना संभव नहीं हो पा रहा है।
टीम का कहना है कि नगर परिषद की ओर से गाय पकड़ने के लिए अधिकृत एजेंसी अगर इस गाय को सुरक्षित तरीके से काबू में कर ले, तो उसका इलाज हो सकेगा। इससे पीड़ित गाय की जान बचाई जा सकेगी और बाकी स्वस्थ गोवंश भी संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed