फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lucky and Radhika became winners in 1500 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 1500 मीटर में दौड़ में लकी और राधिका बनीं विजेता

Thu, 07 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lucky and Radhika became winners in 1500 meter race
फोटो संख्या:73- एसडी स्कूल ककराला कनीना में दौड प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--स्रोत- स
कनीना। उपमंडल के गांव ककराला स्थित एसडी विद्यालय में चार दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऐईओ रमेश कुमार ने बताया कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो के अंडर- 11 आयुवर्ग आरएचएम पोता प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी की टीम द्वितीय रही। अंडर- 14 में प्रथम आरएचएम पोता व पीएम श्री भोजावास द्वितीय रहा। अंडर- 17 में आरएच एम पोता प्रथम व आरआरसीएम कनीना द्वितीय। अंडर- 19 में देवयानी स्कूल प्रथम व एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय रहा।
वहीं कबड्डी के अंडर-11 में ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी प्रथम व जीएल स्कूल कनीना द्वितीय रहा। अंडर- 14 में प्रथम एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास व जीएल स्कूल कनीना द्वितीय रहा। अंडर- 17 में एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास प्रथम व मॉडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय रहा। अंडर- 19 में डीएवी दौंगड़ा अहीर प्रथम व आरआरसीएम स्कूल कनीना द्वितीय रहा। जबकि वॉलीबाॅल के अंडर-14 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय रहा। अंडर- 17 में आरएचएम पोता की टीम प्रथम व इंडियाना स्कूल भोजावास द्वितीय रहा। अंडर- 19 में इंडियाना स्कूल भोजावास प्रथम व आरएचएम पोता द्वितीय रहा।
विज्ञापन

रस्साकस्सी में एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी तलवाना द्वितीय रहा। अंडर- 17 की 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में पीएम श्री खेड़ी की लकी प्रथम व कोमल पीएम श्री खेड़ी द्वितीय रही। अंडर- 19 में 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में पीएम श्री खेड़ी की छात्रा राधिका प्रथम व कशिश आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 में शॉट पुट में वंशिका ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी प्रथम व पायल बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय रही। 19 में सगुन मॉर्डन स्कूल भोजावास प्रथम व वर्षा एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय रही। जेवलिन अंडर- 19 में सोम्या एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व नेहा मॉर्डन स्कूल भोजावास द्वितीय रहा। 17 में गलैक्सी स्कूल बवानियां प्रथम व भावना मॉर्डन स्कूल भोजावास द्वितीय रहे। रस्सा कस्सी 11 में एसडी विद्यालय ककराला की टीम प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी तलवाना द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed